सहायक यंत्र और उपकरण: आपकी रोज़मर्रा की गतिविधियों को अधिक आसान बनाने के लिए प्रौद्योगिकी / Aids and equipment: Technology to make your everyday activities easier

Downloads

सहायक यंत्र और उपकरण आपको रोज़मर्रा की गतिविधियों को अधिक आसान बनाने में सहायता कर सकते हैं। इनमें व्हीलचेयर और स्कूटर, सुनने या देखने में सहायक उपकरण, स्वास्थ्य देखभाल उपकरण, सेवा देने वाले पशु और बेहतर तरीके से बातचीत करने में आपकी मदद करने वाली चीज़े शामिल हो सकती हैं।

यह अनुभाग निम्नलिखित के बारे में सेवाएँ और सूचना के लिंक्स प्रदान करता है:

सामान्य उपकरण योजनाएँ और सेवाएँ

सरकारी कार्यक्रम और संगठन जो उपकरण प्रदान करते हैं

बातचीत सहायक यंत्र और सेवाएँ

देखने, बोलने, सुनने या सीखने से जुड़ी कठिनाईयों के साथ आपकी सहायता करने के लिए उपकरण

सहायक जानवर

सहायक जानवरों से सम्बन्धित सरकारी सूचना और संगठन

जुड़े रहने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग करना

इस बारे में जानकारी और प्रशिक्षण कि अपने डिवाइसों से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग कैसे करना है

3.1 सामान्य उपकरण योजनाएँ और सेवाएँ

ऐसी पहलें हैं जो उपकरण-केन्द्रित सहायता प्रदान करने पर केन्द्रित होती हैं जिनसे गतिशीलता अधिक आसान बनाने में मदद मिलती है। यह आर्थिक सहायता, सेवाएँ और उत्पादों के रूप में हो सकता है। उदाहरणों में इधर-उधर आने-जाने के लिए व्हीलचेयर, गाड़ी चला पाना सक्षम बनाने के लिए गाड़ी में समायोजन करने और आपको ऊपर उठाने के लिए हॉइस्ट शामिल हैं।

पता लगाएँ कि आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में क्या उपलब्ध है

आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में अंग्रेज़ी भाषा में क्या उपलब्ध है, यह पता लगाने के लिए यहाँ मैप या बटनों का प्रयोग करें।

3.2 बातचीत सहायक यंत्र और सेवाएँ

आपको बातचीत करने में सहायता देने के लिए विभिन्न प्रौद्योगिकियाँ उपलब्ध हैं चाहे आपको देखने, सुनने, समझने या बोलने से सम्बन्धित समस्याएँ हों।

पता लगाएँ कि आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में क्या उपलब्ध है

आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में अंग्रेज़ी भाषा में क्या उपलब्ध है, यह पता लगाने के लिए यहाँ मैप या बटनों का प्रयोग करें।

3.3 सहायक जानवर

सहायक जानवर (चाहे वह कुत्ता हो या कोई अन्य जानवर) उस स्थिति में आपकी सहायता करने में सक्षम हो सकता है यदि आपको कोई विकलाँगता है जैसे कि देखने या सुनने की शक्ति से सम्बन्धित विकार, अन्य शारीरिक विकलाँगताएँ, या मनोसामाजिक विकलाँगता। सहायक जानवरों को किसी व्यक्ति की विकलाँगता के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है, उन्हें विकलांगता भेदभाव अधिनियम 1992 के तहत मान्यता दी जाती है और यह ज़रूरी है कि उन्हें सार्वजनिक सुविधाएँ पूर्ण रूप से सुलभ कराई जाएँ। सहायक जानवरों का प्रशासन करने वाली विनियामक योजनाएँ राज्य और राज्य-क्षेत्र की सरकारों की ज़िम्मेदारी है।

पता लगाएँ कि आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में क्या उपलब्ध है

आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में अंग्रेज़ी भाषा में क्या उपलब्ध है, यह पता लगाने के लिए यहाँ मैप या बटनों का प्रयोग करें।

3.4 जुड़े रहने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग करना

जुड़े रहने में आपकी सहायता करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग कैसे करना है, यह सीखने हेतु आपकी मदद करने के लिए सेवाएँ और प्रशिक्षण उपलब्ध है।

पता लगाएँ कि आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में क्या उपलब्ध है

आपके राज्य या राज्य-क्षेत्र में अंग्रेज़ी भाषा में क्या उपलब्ध है, यह पता लगाने के लिए यहाँ मैप या बटनों का प्रयोग करें।